नोगेट
सीएसआईआर नोलेज गेटवे तथा ओपन सोर्स प्राइवेट क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर (नोगेट),सूचना विज्ञान क्लस्टर के तहत 12वीं पंच वर्षीय योजना की नेटवर्क परियोजना है।यह परियोजना एक नोडल प्रयोगशाला के रूप में सीएसआईआर-निस्पर द्वारा नेटवर्क तरीके से क्रियान्वित की जाएगी जिसमें सीएसआईआर-एम कॉम्प्लेक्स तथा सीएसआईआर, मुख्या. समेत सीएसआईआर की 38 प्रयोगशालाएं/संस्थान प्रतिभागिताकरेंगी। यह परियोजना सीएसआईआर के 39 ज्ञान स्रोत केंद्रों (केआरसी) को चार समूहों में विभाजित करके चरणबद्ध तरीके सेक्रियान्वित की जाएगी।
मिशन:
- सीएसआईआर प्राइवेट क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर तथा ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन सैल के माध्यम से सीएसआईआर की कंप्यूटिंग शक्ति और क्षमता को बढ़ाना;
- ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का उपयोग करके सीएसआईआर केआरसी को एक एकीकृत पुस्तकालय प्रबंधन समाधान उपलब्ध कराना;
- सीएसआईआर वितरित पुस्तकालय बनाकर सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के बीच सूचना संसाधनों को साझा करने के लिए: दस्तावेज़ आपूर्ति सेवा के लिए कैटलॉग साझाकरण, अंतर पुस्तकालय ऋण, और रेफरल सेवा
- बहु-आयामी विश्लेषण का उपयोग करके सीएसआईआर अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और संबंधित डेटा का विश्लेषण करना।
अधिक जानकारी के लिए कृपया यहॉं क्लिक करें - http://knowgate.niscpr.res.in/