भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति

भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति (आईएसटीआईपी)- पंचवर्षीय योजना (2012-2017) सुप्रा इंस्‍टीट्यूशनल प्रोजैक्‍ट अंडर 12वी फाइव ईयर प्‍लान (2012-2017)

भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति (आईएसटीआईपी) अनुसंधान परियोजना का उद्देश्‍य सीएसआईआर तथा देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और नवाचार संबंधी निर्णय लेने के लिए महत्‍वपूर्ण इनपुट उपलबध कराना और अत्‍यावश्‍यक समस्‍याओं को संबोधित करने हेतु हस्‍तक्षेपों पर आधारित प्रौद्योगिकी में योगदान कर सकने वाली नवीन कार्ययोजनाएं विकसित करना है। इसका परियोजना का उद्देश्‍य नवाचार के लिए नीति नियोजन तथा कार्ययोजना विकसित करने में सीएसआईआर तथा अन्‍य सरकारी संस्‍थानों को साक्ष्‍य आधारित डेटा और एनालाइटिक्‍स भी उपलब्‍ध कराना है। इसका उद्देश्‍य भारत और अन्‍य सम्‍बद्ध देशों में विभिन्‍न तकनीकी-आर्थिक क्षेत्रों में क्षमता निर्माण तथा ज्ञान के विविध रूपों के परिणामों में शामिल कारकों तथा एजेंट्स की मैपिंग पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए उपरोक्‍त क्षेत्रों में समीक्षात्‍मक ज्ञान विषमताओं को संबोधित करना है। भारत की तुलनात्‍मक शक्‍तियों और विषमताओं का समीक्षात्‍मक मूल्‍यांकन क्षमताओं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आउटपुट तथा उन्‍नत और उभरती हुई अर्थव्‍यवस्‍थाओं के परिणामों के व्‍यापक संदर्भ में किया जाता है।

परियोजना के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • सरकार के लिए नवाचार नीति निदेश
  • सूक्ष्‍म, लघु तथा मध्‍यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र का विश्‍लेषण: अवसर, नीति विषमता और कार्यवाही
  • भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार के परिमाणात्‍मक उपाय
  • भारत की नवाचारी क्षमताओं/ समय, क्षेत्र और सेक्‍टर की प्रगति का निर्णय लेने के लिए नवाचार सूचकांक तैयार करना।
  • संसाधनों के प्रवासी पहलुओं तथा तुलनात्‍मक क्षमताओं के संबंध में भारत की जनशक्‍ति का विश्‍लेषण
  • जल, हरित प्रौद्योगिकी, उच्‍च प्रौद्योगिकी और ऊर्जा क्षेत्र पर प्रौद्योगिकी क्षेत्र रिपोर्ट तैयार करना

मुख्‍या उद्देश्‍यों को प्राप्‍त करने की दिशा में प्राप्‍त किए गए मील के पत्‍थर (माइलस्‍टोन):

भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रिपोर्ट: इसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और मानव संसाधनों से संबंधित मामले; नवाचार सहायता प्रणाली; विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आउटपुट तथा पेटेन्‍ट, ग्रामीण विकास और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कार्ययोजनाएं शामिल हैं।

नवाचार नीति बुलेटिन:

क्षेत्रीय (सेक्‍टरल) रिपोर्ट:

प्रसार कार्यशालाएं तथा आउटरीच:

  • 25-26 नवंबर, 2013 के दौरान एनआईटी, सिल्‍चर, असम के सहयोग से इनोवेटिंग इंडिया: दो दिवसीय कार्यशाला
  • 14 फरवरी 2014 को सीएसआईआर-निस्टैड्स, नई दिल्‍ली में “मीजरिंग साइंस-ए बिब्‍लियोमीट्रिक अप्रोच” पर एक दिवसीय कार्यशाला
  • 23 जुलाई 2014 को चंडीगढ़ में पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और पंजाब नवाचार परिषद के साथ संयुक्‍त रूप से “इनोवेशन फौर इंक्‍लूसिव ग्रोथ एंड एंटरप्रिन्‍योरशिप जनरेशन” पर एक दिवसीय कार्यशाला
  • 25 नवंबर 2014 को सीएसआईआर-निस्टैड्स, नई दिल्‍ली में “इनोवेशन लैंडस्‍कैप” पर एक दिवसीय कार्यशाला
  • 15 अक्‍टूबर 2015 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी), नई दिल्ली में <i>“साइंस, टेक्‍नोलॉजी एंड इनोवेशन इन मैन्‍यूफैक्‍चरिंग”</i> पर राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन
  • आईआईटी, रुड़की (उत्‍तराखंड), आईआईटी, दिल्‍ली, अलीगढ़ मुस्‍लिम विश्‍वविद्यालय, अलीगढ़ (उ. प्र.), क्‍लस्‍टर इनोवेशन सेंटर (सीआईसी), दिल्‍ली, टाटा एनर्जी रिसर्च इस्‍टीट्यूट, नई दिल्‍ली, नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ एडवांस्‍ड स्‍टडीज, बैंगलुरु, एनआईटी, सिल्‍चर, असम, उत्‍तर प्रदेश राज्‍य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ और पंजाब राज्‍य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, चंडीगढ़ के साथ उद्योग-अकादमिक संबंधों सहित नेटवर्किंग

नोडल वैज्ञानिक

क्रमांक नाम पद ईमेल आईडी ओएसिस लॉगिन
1 डॉ. सुजीत भट्टाचार्य वरिष्‍ठ प्रधान वैज्ञानिक

sujit@niscpr.res.in

nnistadssb1

2 डॉ. (श्रीमती) तबस्‍सुम ज़माल मुख्‍य वैज्ञानिक

tabassum@niscpr.res.in

nnistadstj1

3 डॉ. संजीब पोहित वरिष्‍ठ प्रधान वैज्ञानिक

spohit@niscpr.res.in

nnistadssp1

4 डॉ. योगेश सुमन प्रधान वैज्ञानिक

yogeshsuman@niscpr.res.in

nnistadsys

टीम के सदस्‍य:

प्रतिभागी वैज्ञानिक

एन. मृणालिनी, जी. डी. संध्‍या, मुहम्‍मद रईस, विपन कुमार, कस्‍तूरी मंडल, अविनाश क्षितिज, संध्‍या वाकडीकर, मधुलिका भाटी, वाई. माधवी, आर. रैना, नरेश कुमार, एल. पुलाम्‍ते, अनुराधा सिंह तथा सतपाल सांगवान

प्रतिभागी तकनीकी अधिकारी

प्रवीण शर्मा, माला बहल, रेनू जेठी, सुरेश कुमार, अनिल शर्मा, रम्‍मी कपूर, ए. के. भारद्वाज तथा कश्‍मीरी लाल

परियोजना सहायक (वरि. परियोजना फैलो/परियोजना फैलो)

वरि. परियोजना फैलो: नितेश कुमार यादव, शिल्‍पा, मेघा गर्ग, सुधाकर, ज्‍योति कुशवाहा

परियोजना फैलो: प्रीति, संबुल नकवी, प्रीति, रेहान अहमद, स्‍वेच्‍छा गर्ग तथा शेरीन कुरुविला