वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की प्रौद्योगिकियों के लिए प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर (टीआरएल) ढांचे की अवधारणा और विकास
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर (टीआरएल) ढांचे पर आधारित अपनी सभी प्रौद्योगिकियों को बेंचमार्क करने का निर्णय लिया था। वर्ष 2019 में सीएसआईआर द्वारा टीआरएल 6 व 7 तथा उसके अधिक टीआरएल की प्रौद्योगिकियों का सार-संग्रह जारी किया था। इस सार-संग्रह में कुल 244 प्रौद्योगिकियां सम्मिलित थीं जिसमें प्रत्येक प्रौद्योगिकी का विवरण जैसे तकनीकी नाम, प्रौद्योगिकी विकसित करने वाली सीएसआईआर की प्रयोगशाला तथा प्रौद्योगिकीय सार सम्मिलित था। अब सीएसआईआर-निस्पर ने आंतरिक रूप से तैयार एक कार्यविधिक ढांचे के साथ तथा प्रौद्योगिकी प्रबंधन से जुड़े अनेक प्रमुख विशेषज्ञों की सहायता से 'सीएसआईआर प्रौद्योगिकी सार-संग्रह 2021' को अद्यतन करने हेतु आगे कदम बढ़ाया है। यह विचार टीआरएल 6 व 7 तथा उससे अधिक टीआरएल स्तर की प्रौद्योगिकियों की पहचान करने तथा उन्हें प्रौद्योगिकी संग्रह के रूप में रखे जाने के लिए है। कठोर मूल्यांकन के द्वारा इन प्रौद्योगिकियों के तत्परता स्तर की महत्वपूर्ण और ज्ञात मूल्यांकन के द्वारा पहचान की गई है। इस प्रक्रिया में प्रौद्योगिकियां विकसित करने वाली प्रयोगशालाओं के साथ गहन परामर्श और क्षेत्र के विशेषज्ञों की एक विस्तृत श्रंखला शामिल थी। एक समन्वयक निकाय ने निदेशक, निस्पर के साथ प्रत्येक विषय के लिए एक नोडल कोर समन्वय समूह तथा अनुसंधान समूहों के रूप में प्रौद्योगिकियों की पहचान करने हेतु इस कठोर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। यह दस्तावेज उद्योग तथा अन्य हितधारकों के लिए जानकारी उपलब्ध कराता है। ये प्रौद्योगिकियां सीएसआईआर द्वारा पहचाने गए 8 विषयों के अंतर्गत आती हैं: एरोस्पेस, इलैक्ट्रोनिक्स तथा इंस्ट्रूमेंटेशन और सामरिक क्षेत्रों, कृषि, पोषण और जैवप्रौद्योगिकी, रसायन (चमड़ा समेत) तथा पेट्रोरसायन, नागरिक, बुनियादी ढांचा और इंजीनियरिंग, पारिस्थितिकी, पर्यावरण, पृथ्वी तथा महासागर विज्ञान और जल, पारंपिरक तथा गैर-पारंपरिक ऊर्जा उपकरण, स्वास्थ्य देखभाल, बायोलौजिक्स, निदान तथा जीनोमिक्स, खनन, खनिज, धातु और पदार्थ आदि शामिल हैं। इस संग्रह में सीएसआईआर की 313 प्रौद्योगिकियों को सूचीबद्ध किया गया है जो आशाजनक (टीआरएल 6 व 7) और बाजार के लिए उपलब्ध (टीआरएल 8 व 9) हैं। अनेक प्रौद्योगिकियां संयुक्त राष्ट्र में पंजीकृत बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) द्वारा संरक्षित हैं और ये प्रौद्योगिकी प्रतिस्पर्धा में भारत को बढ़त दिलाए हुए हैं। उनमें से 61% सबसे आशाजनक (टीआरएल 6 व 7) तथा 39% (टीआरएल 8 व 9) बाजार के लिए तैयार हैं। जिनमें भविष्य के नवाचार तथा व्यावसायीकरण के लिए अपार संभावनाएं हैं। पहचानी गई आधे से अधिक प्रौद्योगिकियां, कृषि, पोषण तथा जैवप्रौद्योगिकी (एएनबी 28%) तथा खनन, खनिज, धातु तथा पदार्थ (4 एच 24%) संयुक्त रूप में हैं। प्रगतिशील टीआरएल पर प्रौद्योगिकी को एक उच्च टीआरएल स्तर पर पहुंचने की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए नीचे की ओर प्रवृत्ति दर्शाती है। यह विकासशील प्रयोगशालाओं के पुनरीक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करता है जो टीआरएल 6 व 7 प्रौद्योगिकियों के लिए सीएसआईआर की अन्य प्रयोगशालाओं के साथ जुड़ सकती हैं, विशेषरूप से, जिनके पास अपना दृष्टिकोण है और जो अन्य प्रयोगशालाओं की प्रौद्योगिकी इनपुट को उच्च टीआरएल की ओर स्थानांतरण कर सकती हैं। सीएसआईटार को 'ओपन इनोवेशन' दृष्टिकोण का पता लगाने की आवश्यकता है जो आगे प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए उद्योग के साथ कार्यनीतिक संबंध विकसित करने का आह्वान करता हो। इसके अतिरिक्त, खुला नवाचार दृष्टिकोण मजबूत करने के लिए सह-उत्पादन, ईक्विटी साझेदारी जैसे नए मॉडलों का पता लगाया जा सकता है। जो प्रयोगशालाएं प्रौद्योगिकियों के साथ समय पर उच्च टीआरएल स्तर तक नहीं पहुंची सकी हैं, उन्हें सहयोग के द्वारा विशेषज्ञता, कौशल और नए दृष्टिकोण के मामले में सशक्त बनाया जा सकता है।