आईआईएसएन राष्ट्रीय केन्द्र – भारत
ISSN National Centre- India

आइएसएसएन राष्ट्रीय केन्द्र, भारत आईएसएसएन के वैश्‍विक नेटवर्क का एक सदस्य है। इस की नेटवर्क गतिविधियों को आईएसएसएन अन्तरराष्ट्रीय केन्द्र, पेरिस द्वारा संचालित किया जाता है। आईएसएसएन के राष्ट्रीय केन्द्र जो कि 93 देशों में सक्रिय हैं, अपने देश में आईएसएसएन गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु उत्तरदायी हैं।

वर्ष 1986 से, राष्ट्रीय विज्ञान पुस्तकालय, सीआईएसआर-निस्पर (पूर्व में इंस्डाक/निस्केयर) आईएसएसएन हेतु भारत के राष्ट्रीय केन्द्र है। राष्ट्रीय केन्द्र भारत में प्रकाशित होने वाले सीरियलों को आईएसएसएन प्रदान करता है तथा अन्तरराष्ट्रीय आईएसएसएन रजिस्टर में भारतीय सीरियलों के विषय में सूचना प्रदान करता है। केन्द्र ने अभी तक लगभग तेईस हजार भारतीय सीरियलों को आईएसएसएन प्रदान किया है।

मुक्त सुलभता को प्रोत्साहित करने के लिए आईएसएसएन नेटवर्क ने एक Road डेटाबेस बनाया है जिस में मुक्त सुलभता प्राप्त विद्वतापूर्ण सीरियलों को आईएसएसएन प्रदान करने सम्बन्धी डेटा समाहित हैं। भारतीय राष्ट्रीय केनु Road डेटाबेस का एक उच्चतर अंशदाता है। आईएसएसएन को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय केन्द्र ने विभिन्न सेवाएं यथा ISSN प्राप्त सीरियलों की निर्देशिका, आईएसएसएन एवं मान्यता प्राप्ति प्रमाणपत्र इत्यादि आरम्भ की हैं। वर्ष 2015 में आईएसएसएन राष्ट्रीय केन्द्र भारत को इसकी वचनबद्धता, सतत् प्रयासों तथा ISSN के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आईएसएसएन पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

आईएसएसएन कौन प्राप्त कर सकते हैं?

कोई भी प्रिंट तथा ई-सीरियल (नया/पुराना) जिसका प्रकाशन भारत से प्रकाशन की एक पूर्व निर्धारित अवधि के अन्तर्गत होता है तथा अनुसंधान पत्रिकाएं, पत्रिकाएं, न्यूजलैटर, समाचारपत्र, वार्षिक रिपोर्ट, मोनोग्राफिक सीरीज पुस्तक श्रृंखला इत्यादि।

आईएसएसएन कैसे प्राप्त करें?

निम्नांकित लिंक पर आनॅलाइन आवेदन करके आप आईएसएसएन प्राप्त कर सकते हैं- <a href="http://nsl.niscpr.res.in/ISSNPROCESS/applyissn.jsp">http://nsl.niscair.res.in/ISSNPROCESS/applyissn.jsp</a>

सम्पर्क सूत्र: सुश्री मंजू डी चौधरी; manju@niscpr.res.in