भारत अंतरराष्‍ट्रीय विज्ञान उत्‍सव (आईआईएसएफ) 2020

IISF 2020

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) संक्षेप में

  • भारत अंतरराष्‍ट्रीय विज्ञान उत्‍सव की पहल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के साथ विज्ञान भारती (विभा) द्वारा की गई थी। यह वर्ष 2015 में भारत का सबसे बड़ा विज्ञान आंदोलन है।
  • इस विज्ञान उत्‍सव का उद्देश्‍य देश के आम लोगों को भारत की विज्ञान और प्रौद्योगिकी की उपलब्‍धियों और प्रगति का जश्‍न मनाने और इन्‍हें विश्‍व स्‍तर पर प्रस्‍तुत करना है।
  • यह निर्णय लिया गया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार का विभाग अन्‍य मंत्रालयों के विभागों और विज्ञान भारती के साथ सहयोग करके इस उत्‍सव का वार्षिक रूप से आयोजन करेगा।
  • अपनी स्‍थापना के बाद से, आईआईएसएफ विज्ञान तथा समाज के विभिन्‍न वर्गों के लोगों के एकीकरण के लिए एक अद्वितीय मंच के रूप में उभर कर आया है।

आईआईएसएफ 2020- भविष्‍य दृष्‍टि

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के माध्‍यम से आत्‍मनिर्भर भारत और विश्‍व कल्‍याण को बढ़ावा देना
उद्देश्‍य:
  • आमलोगों और युवाओं के बीच वैज्ञानिक सोच का निर्माण करना और बढ़ावा देना
  • वैज्ञानिक और आर्थिक रूप से दोनों की वृद्धि की नई सीमाओं के विकास के लिए विज्ञान और समाज के बीच संबंधों को कैटालाइज करना और मजबूत करना
  • राष्‍ट्र को मजबूत बनाना और आने वाले भविष्‍य में समावेशी और सतत विकास प्राप्त करना
  • वैश्‍विक विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के योगदान को मान्‍यता देने के लिए मंच प्रदान करना
IISF 2020
IISF 2020
IISF 2020
IISF 2020
IISF 2020