Digital Resources
निस्पर ऑनलाइन पत्रिका संग्रह (निस्पर ऑनलाइन पीरियोडिकल्स रिपॉजिटरी)
अब आप सीएसआईआर-निस्पर द्वारा प्रकाशित अनुसंधान पत्रिकाओं से पूर्ण पाठ लेख प्राप्त कर सकते हैं! सभी 19 अनुसंधान पत्रिकाओं के लिए पूर्ण पाठ सुविधा उपलब्ध कराई गई है अर्थात् एएलआईएस, एआईआर, बीवीएएपी, आईजेबीबी, आईजेबीटी, आईजेसीए, आईजेसीबी, आईजेसीटी, आईजेईबी, आईजेईएमएस, आईजेएफटीआर,आईजेएमएस, आईजेएनपीआर, आईजेपीएपी,आईजेआरएसपी, आईजेटीके, आईजेपीआर, जेएसआईआर और जेएसटी।निस्पर ऑनलाइन पत्रिका संग्रह, तीन लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं- साइंस रिपोर्टर (एसआर), विज्ञान प्रगति (वीपी) एवं साइंस की दुनिया (एसकेडी) और प्राकृतिक उत्पाद संग्रह का प्रकाशन करता है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें - http://nopr.niscpr.res.in/
राष्ट्रीय ज्ञान स्रोत संघ (एनकेआरसी)
राष्ट्रीय ज्ञान स्रोत संघ (एनकेआरसी)की स्थापना वर्ष 2009 में की गई थी यह वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद के 43 पुस्तकालयों तथा सूचना केंद्रों एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के 26 संस्थानों कानेटवर्क है। एनकेआरसी की उत्पत्ति वर्ष 2001 में हुई जब सीएसआईआर ने अपने सभी उपयोगकर्ताओं को एल्सेवियर साइंस की 1200 विषम पत्रिकाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक जर्नल्स कंसॉर्टियम की स्थापना की। समय के साथ, इस कंसॉर्टियम न केवल संसाधनों की संख्या में, बल्कि यह उपयोगकर्ताओं के मामले में भी बढ़ता गया, क्योंकि अधिक समान विचारधारा वाले संस्थानों ने कंसॉर्टियम में शामिल होने में अपनी रुचि दिखाई।
आज, एनकेआरसी सभी प्रमुख प्रकाशकों, पेटेन्ट, मानकों, उद्धरण और ग्रंथ-सूची डेटाबेस के 5000 + ई-पत्रिकाओं तक पहुंच की सुविधा प्रदान करता है। लाइसेंस प्राप्त संसाधनों के अलावा, एनकेआरसी एक एकल बिंदु इकाई भी है जो अपने उपयोगकर्ताओं को कई खुले संसाधनों तक पहुंच प्रदान करती है। कंसॉर्टियमदेश की अनुसंधान और विकास प्रणाली को मजबूत करने के लिए अति आवश्यक जानकारी के साथ अनुसंधान एवं विकास क्षेत्र की सेवा करने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में उभर रहा है।
अधिक जानकारी के लिए यहॉं क्लिक करें - http://nkrc.niscpr.res.in
राष्ट्रीय विज्ञान डिजिटल पुस्तकालय (एनएसडीएल)
राष्ट्रीय विज्ञान डिजिटल पुस्तकालय (एनएसडीएल) का उद्देश्य देश में विज्ञान, अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों को व्यापक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की जानकारी प्रदानकरना है।वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद की 10वीं पंचवर्षीय योजना की नेटवर्क परियोजना के रूप में आरंभ हुआ एनएसडीएल अपनीतरहका अकेलापुस्तकालय है जो विज्ञान के स्नातक विद्यार्थियों की सूचना संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पाठ्यक्रम आधारितविषय-सामग्री उपलब्ध कराता है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विषय-सामग्रीउपलब्ध कराने के लिए एनएसडीएलके विषय-सामग्री निर्माण और विकास ने कठिन प्रक्रियाओं का सामना किया है। प्रख्यात शिक्षकों द्वारा लिखित तथा भारतीय कालेजों और विश्वविद्यालयोंके प्रसिद्ध संकाय द्वारा मान्य एनएसडीएल विद्यार्थियों के लिए बेहतर विषय-सामग्री तैयार करने की परिकल्पना करता है।एनएसडीएलके उपयोगकर्ताओं के बीच इंटरैक्शन के लिए चर्चा मंच प्रदान किया है।
कृपया अधिक जानकारी के लिए यहॉं क्लिक करें - http://nsdl.niscpr.res.in/
नेशनल यूनियन कैटालॉग ऑफ साइंटिफिक सीरियल्स इन इंडिया (NUCSSI)
नेशनल यूनियन कैटालॉग ऑफ साइंटिफिक सीरियल्स इन इंडिया (NUCSSI) प्रथम स्वदेशी डेटाबेस है जो जर्नल्स होल्डिंग सूचना के एक्सेस के लिए एक महत्वपूर्ण टूल के रूप में सेवा प्रदान करता है। ये जर्नल विज्ञान और प्रौद्योगिकी सूचना का मुख्य स्रोत हैं। नुक्स्सी,विशिष्ट पत्रिका शीर्षकों तथा प्रमुख विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थानों,उद्योगों की शोध एवं विकास इकाइयों, उच्च संस्थानों जैसे आईआईएससी (IISC), आईआईटी (IITs) और देश भर में फैले व्यावसायिक संस्थानों से संबंधित पुस्तकालयहोल्डिंग का एक विशाल डेटा संग्रह है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया यहां क्लिक करें - http://nucssi.niscpr.res.in/