अधिदेश

  • सीएसआईआर/ सरकार और अन्य हितधारकों द्वारा पहचाने गए तकनीकी-सामाजिक-आर्थिक विषयों पर साक्ष्य आधारित नीति का प्रचार (एडवोकेसी) करना
  • राष्ट्रीय मिशन के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार जरूरतों की पहचान करना और सतत विकास हेतु रोडमैप तैयार करना
  • भारतीय और विश्व की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गतिविधियों से संबंधित डेटा, जानकारी, रोड-मैप एवं नीति दस्तावेज का संग्रह स्थापित करना और राष्ट्र के लिए डिजिटल संसाधन केंद्र तैयार करना
  • विभिन्न विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार क्षेत्रों में शोध पत्रों के रूप में वैज्ञानिक समुदाय के बीच संप्रेषण संबंध उपलब्ध कराना
  • समाज में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार जानकारी का प्रसार करना
  • विज्ञान संप्रेषण तथा प्रकाशन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करना
  • प्रासंगिक और सटीक जानकारी के लिए समयबद्ध पहुंच प्रदान करते हए आर्थिक, सामाजिक, औद्योगिक, वैज्ञानिक और वाणिज्यिक विकास को आगे बढ़ाने में एक सूत्रधार के रूप में कार्य करना
  • सीएसआईआर- राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर- निस्पर) के समान उद्देश्यों और लक्ष्यों वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और संगठनों के साथ सहयोग करना