मानव संसाधन विकास/ प्रशिक्षण

सीएसआईआर-निस्‍पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

सीएसआईआर-राष्‍ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-निस्‍पर), नई दिल्‍ली की स्‍थापना पूर्व सीएसआईआर-निस्‍केयर तथा पूर्व सीएसआईआर-निस्‍टैड्स के विलय के द्वारा की गई है।

सीएसआईआर-राष्‍ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-निस्‍पर), नई दिल्‍ली पिछले अनके दशकों से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। यह संस्‍थान आवश्‍यक सुविधाओं तथा जनशक्‍ति से सुसज्‍जित है। यह विज्ञान के संचालकों, शोध व विकास के कार्मिकों, पुस्‍तकालय तथा वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए सूचना विज्ञान के पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। सीएसआईआर-निस्‍पर के प्रशिक्षण कार्यक्रम, सीएसआईआर समेकित कौशल विकास पहल के तहत आयोजित किए जाते हैं।

सीएसआईआर-निस्‍पर, विज्ञान संचार, पुस्‍तकालय स्‍वचालन, डिजीटल भंडार, मुक्‍त पत्रिका प्रणाली सॉफ्टवेयर, वेबसाइट विकास इत्‍यादि के क्षेत्र में प्रशिक्षण संचालित करता है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान, प्रतिभागी/ प्रशिक्षार्थी मुख्‍य रूप से मुक्‍त स्रोत सॉफ्टवेयर जैसे लिनक्‍स (Linux), कोहा (Koha), डीस्‍पेस (Dspace), ओजेएस (OJS) तथा जुमला (Joomla) इत्‍यादि में प्रशिक्षण प्राप्‍त करते हैं।

सीएसआईआर-निस्‍पर के वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमानुसार वर्गीकृत किया जा सकता है:

  • ऑनलाइन अल्‍प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • ऑनसाइट प्रशिक्षण कार्यक्रम

1. ऑनलाइन अल्‍प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम

सीएसआईआर- निस्‍पर ने पुस्तकालय, सूचना विज्ञान एवं अन्‍य क्षेत्रों में ऑनलाइन विधि से अल्‍प अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं।

ऑनलाइन अल्‍प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए पात्रता

ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम, शोध व विकास कार्मिकों, विज्ञान के संचारकों, पुस्‍तकालय और सूचना विज्ञान के पेशेवरों/ विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए जाते हैं।

वित्‍त वर्ष 2021-22 के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुल्‍क संरचना
क्रम सं. प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय प्रतिभागी (आईएनआर) विदेशी प्रतिभागी (यूएसडी)
1 एक सप्‍ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम रु. 3600 यूएसडी 180
2 दो सप्‍ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम रु. 6600 यूएसडी 330
3 चार सप्‍ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम रु. 13200 यूएसडी 660
पाठ्यक्रम शुल्‍क का भुगतान

अपेक्षित शुल्‍क का भुगतान एनईएफटी/ आईएमपीएस/ यूपीआई इत्‍यादि के माध्‍यम से निस्‍पर के बैंक खाता में किया जा सकता है। कृपया यह ध्‍यान रखें कि मांग ड्राफ्ट/ चेक/ नकद इत्‍यादि के द्वारा किया गया भुगतान स्‍वीकार नहीं किया जाएगा। बैंक विवरण देखने के लिए यहां क्‍लिक करें

आवेदन कैसे करें?

विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए भुगतान किए गए उपयुक्‍त प्रशिक्षण शुल्‍क के विवरण सहित भरे हुए आवेदन प्रपत्र की स्‍कैन की हुई प्रति ईमेल training@niscpr.res.in के माध्‍यम से प्रेषित की जाए। आवेदन प्रपत्र के लिए क्‍लिक करें

शुल्‍क की वापसी

आवेदक अथवा ऑनलाइन अल्‍प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रायोजक संस्‍था द्वारा आवेदन निरस्‍त किए जाने की स्‍थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुल्‍क की वापसी के लिए निम्‍नांकित दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

यदि निरस्‍तीकरण के बारे में सूचना प्राप्‍त होती है:

  • एक माह से अधिक समय पहले – 10% कटौती के साथ धन वापसी
  • एक सप्‍ताह से अधिक समय पहले किंतु एक माह से कम - 20% कटौती के साथ धन वापसी
  • एक सप्‍ताह पहले – कोई धन वापसी नहीं

निस्पर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम निरस्‍त किए जाने की स्‍थिति में, यह शुल्‍क या तो पूरी तरह वापस कर दिया जाएगा और या आवेदक से लिखित अनुरोध प्राप्‍त होने पर समान प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीकरण के प्रति समायोजित कर दिया जाएगा।

हाल ही में आयोजित प्रशिक्षण
  • लाइब्रेरी ऑटोमेशन तथा डिजीटाइजेशन में कौशल प्रशिक्षण, 25 अक्‍तूबर- 05 नवंबर, 2021
  • पुस्‍तकालय के कार्मिकों के लिए लाइब्रेरी ऑटोमेशन तथा संस्‍थानिक भंडारण में कौशल प्रशिक्षण, 25 अक्‍तूबर- 18 नवंबर, 2021

2. ऑन-साइट प्रशिक्षण कार्यक्रम

सीएसआईआर- निस्पर, प्रशिक्षणार्थियों की जरूरतों के अनुसार उनके परिसर में कम से कम 10 प्रशिक्षणार्थियों के लिए विज्ञान संचार, पुस्‍तकालय ऑटोमेशन, डिजिटल भंडारण, मुक्‍त पत्रिका प्रणाली सॉफ्टवेयर इत्‍यादि के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। इन कार्यक्रमों के विषय, तिथि इत्‍यादि को परस्‍पर सहमति के आधार पर अंतिम रूप दिया जाता है। तथापि, ऐसे कार्यक्रमों की शुल्‍क मामले के आधार पर निस्‍पर द्वारा तय की जाएगी।

संपर्क

प्रमुख,

आउटरीच, जिज्ञासा, प्रशिक्षण तथा मानव संसाधन विभाग

सीएसआईआर- निस्पर

14, सत्‍संग विहार मार्ग

नई दिल्‍ली-110067

ईमेल: training@niscpr.res.in

वेबसाइट: http://niscpr.res.in