सीएसआईआर-निस्पर कार्यक्षेत्र और प्रभाग
सीएसआईआर-निस्पर अनुसंधान एवं विकास प्रभाग
क्र.सं. प्रभाग का नाम प्रभाग मुख्य गतिविधियां/जिम्मेदारियां संपर्क विवरण
1. लोकप्रिय विज्ञान विभाग (पीएसडी) श्री सी बी सिंह, प्रमुख<
डॉ एन मजूमदार, उप प्रमुख
  • लोकप्रिय विज्ञान प्रकाशनों के माध्यम से विज्ञान संचार तथा लोकप्रियकरण
  • वैज्ञानिक जागरूकता का प्रसार
  • वैज्ञानिक चेतना जागृत करना
  • युवाओं को विज्ञान अपनाने हेतु प्रेरित करना
  • विज्ञान संचार में सक्षमता निर्माण
  • उद्योगों तथा अन्य हितधारकों के मध्य सीएसआईआर प्रयोगशालाओं की अनुसंधान तथा विकास उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना
विवरण देखें

फ़ोन: 25848702 EPABX1/361

ईमेल: cbsingh@niscpr.res.in; majumdar@niscpr.res.in

2. अनुसंधान पत्रिका डॉ चारु वर्मा, प्रमुख
  • सीएसआईआर-निस्पर जर्नल का प्रकाशन निर्धारित समय पर करना
  • प्रतिष्ठित राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय इंडेक्सिंग/एब्सट्रैक्टिंग/मेट्रिक एजेंसियों द्वारा इंडेक्सिंग प्रतिधारित/पुन संग्रहण/संवर्धन करना
  • गुणवत्ता प्रवाह, जेसीआर, आईएफ तथा अन्य मेट्रिक्स,समयबद्धता, क्षमता निर्माण इत्यादि के संदर्भ में जर्नल का संवर्धन
  • डीओएजे (DOAJ) तथा पबमेड (PubMed) में सूचीकृत
  • सभी स्वीकृत/प्रकाशित लेखों के लिए डीओआई (DOI)
  • समसामयिक विषयों पर विशेष अंक का प्रकाशन
  • वर्ष में दो बार संपादक मंडल की बैठक का आयोजन
विवरण देखें

फ़ोन: 9818911540

ईमेल: charu_verma@niscpr.res.in

3. डिजिटल सूचना संसाधन विभाग (डीआईआरडी) तथा एनकेआरसी

श्री मुकेश पुंड, प्रमुख

डॉ चारू वर्मा, उप प्रमुख

  • सॉफ्टवेयर डिजायन, विकास, विषय-वस्तु प्रबंधन तथा होस्टिंग
  • सॉफ्टवेयर संस्‍थापन तथा तकनीकी सहायता
  • गणना तथा लॉजिस्‍टिक आधारिक ढांचा
विवरण देखें

फ़ोन: 011- 26567818, EPABX2/126

ईमेल: mukeshpund@niscpr.res.in

फ़ोन: 011-25841439, EPABX1/280

ईमेल: charu_verma@niscpr.res.in

4.

नवाचार, उद्यमिता और प्रसार अनुसंधान + वैश्‍विक शासन


डॉ कस्तुरी मंडल, उप प्रमुख

विवरण देखें

फ़ोन: 25843024, 9999020157

ईमेल: sujit@niscpr.res.in; kasturi@niscpr.res.in

5.

विज्ञान संचार (एससी) में अध्ययन

डॉ परमानंद बर्मन, प्रमुख

मुख्य कार्यक्षेत्र

  • विज्ञान संचार में अनुसंधान
  • विज्ञान संचार में सक्षमता निर्माण
  • भारतीय भाषाओं में विज्ञान संचार को प्रोत्साहित करना
विवरण देखें

ईमेल: param@niscpr.res.in

6.

ऊर्जा, पर्यावरण तथा स्‍थायित्‍व

डॉ विपिन कुमार, प्रमुख
  • सम्‍बद्ध क्षेत्रों में परियोजना शुरू करना
  • ज्ञान में वृद्धि करना: कार्यक्रमों के विकास, कार्यशालाओं एवं परिचर्चाओं के माध्‍यम से संबंध बढ़ाना तथा ज्ञान में वृद्धि करना
  • नीति: ऊर्जा, पर्यावरण तथा स्‍थायित्‍व (ईईएस) के क्षेत्रों में नीति की जानकारी तथा प्रभाव
  • नीति की संक्षिप्‍त जानकारी, रिपोर्ट, चर्चा पेपर, कार्यकारी पेपर श्रृंखला तथा समकक्ष समीक्षा अनुसंधान लेख के माध्‍यम से संचार एवं प्रसार
विवरण देखें

ईमेल: vipin@niscpr.res.in

7.

कृषि और सतत ग्रामीण विकास

डॉ योगेश सुमन, प्रमुख
  • स्टैम की क्षमता को मजबूत करने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप
  • राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन को मजबूत करने के लिए पूर्वानुमान तथा दूरदृष्टि विश्लेषण
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मानव संसाधन क्षमताओं की मैपिग
  • मानव संसाधन कौशल ढांचे में बढ़ोत्तरी करना
विवरण देखें

ईमेल: yogeshsuman@niscpr.res.in

8.

पारंपरिक ज्ञान (टीके)

डॉ चारुलता, प्रमुख
  • पारंपरिक ज्ञान प्रभाग के अंतर्गत किए जाने वाले अध्ययनों का उद्देश्य स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण, शिक्षा और स्थिरता के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पहलुओं के संदर्भ में हमारी पारंपरिक ज्ञान प्रणाली की समकालीन प्रासंगिकता का पता लगाना है। यह पता लगाने के साथ कि हमारी विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रणालियाँ पारंपरिक ज्ञान से कैसे प्रभावित होती हैं; प्रभाग का उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और अनौपचारिक नवाचार, भारतीय दर्शन के बीच के अंतरसंबंधों का भी पता लगाना है।

  • यह प्रभाग वैज्ञानिक रूप से मान्य भारतीय पारंपरिक ज्ञान को समाज में प्रलेखित करने, मान्य करने और संप्रेषित करने के लिए एक मजबूत आधार बनाने में सक्रिय रूप से शामिल है। "भारत के वैज्ञानिक रूप से मान्य पारंपरिक ज्ञान को समाज तक पहुँचाना" पर अखिल भारतीय सीएसआईआर पहल #SVASTIK प्रभाग का मुख्य आकर्षण है। प्रभाग स्कूल/कॉलेज जाने वाले बच्चों, शिक्षाविदों, विज्ञान संचारकों और नीति निर्माताओं सहित विभिन्न हितधारकों तक मजबूत पहुँच पर भी ध्यान केंद्रित करता है।
  • प्रभाग को गर्व है कि उसने फरवरी 2023 में ‘पारंपरिक ज्ञान का संचार और प्रसार (सीडीटीके-2023)’ विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और ‘पारंपरिक चिकित्सा और अनुसंधान में पौधों और कच्ची औषधियों की वर्गीकरण पहचान और प्रमाणीकरण की भूमिका’ विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया है।
विवरण देखें

ईमेल: charulata@niscpr.res.in

9.

समावेशी स्वास्थ्य में अध्ययन

डॉ सुमन रे
  • समावेशी स्वास्थ्य पूरी मानवता के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण/स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार पर केन्द्रित परिकल्पना है जो प्रभावी, समान, संधारणीय और सस्ता हो। यह प्रभाग नीति परिप्रेक्ष्य के उस अध्ययन पर फोकस करता है जिसका उद्देश्य:

    • भारत सरकार (GOI) के राष्ट्रीय स्वास्थ्य से जुड़े उद्देश्यों और संधारणीय विकास से संबंधित लक्ष्यों के अनुरूप (व्यक्तिगत/सामुदायिक/जन स्वास्थ्य) स्वास्थ्य के क्षेत्र में बराबरी लाने में सहयोग करने वाले प्रणाली को समझना और उनका विश्लेषण करना है ।
    • स्वास्थ्य से जुड़े (प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष) निर्धारकों, संगठनों (सरकारी/प्राइवेट), विनियामक संरचना, नीति परिवेश, और संसाधनों (अवसंरचना, श्रमशक्ति, वित्त) को समझने वाले कारकों को समझना जो स्वास्थ्य प्रणाली के अंदर और बाहर मौजूद हैं (जैसे, शिक्षा, मूल्य-नीति निर्धारण, टैक्स प्रणाली, आदि), ये कारक स्वास्थ्य प्रणाली को बेहतर बनाने के कार्य से जुड़े हैं।
  • इस प्रभाग का उद्देश्य इस क्षेत्र में युवा शोधकर्ताओं को बढ़ावा देना और शोध समुदाय और अलग-अलग हितधारकों तक अलग-अलग तरीकों जैसे- विचार-विमर्श, हितधारकों के साथ विशेषज्ञ समीक्षा बैठक, व्याख्यानमाला, नीति संवाद, कार्यशाला, जागरूकता कार्यक्रम, और समुदाय सम्पर्क कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचाना है और दूसरे संबंधित विभागों और मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करना है।
विवरण देखें

फ़ोन: 011-25843061, 8595156481

ईमेल: suman@niscpr.res.in

सीएसआईआर-निस्पर कार्यात्मक और सेवा प्रभाग
क्र.सं. प्रभाग का नाम प्रभाग मुख्य गतिविधियां/जिम्मेदारियां संपर्क विवरण
1. पीएमई डॉ नरेश कुमार, प्रमुख
  1. सीएसआईआर-निस्‍पर की परियोजनाओं, संसद प्रश्‍नों और संस्‍थान की शोध व विकास गतिविधियों से जुड़े अन्‍य विषयों से संबंधित प्रश्‍नों का समय पर उत्‍तर देने के लिए सीएसआईआर मुख्‍या. और संस्‍थान के बीच एक नोडल बिंदु के रूप में कार्य करना।
  2. अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग समेत अनेक फंडिन्‍ग एजेंसियों को शोध व विकास के प्रस्‍ताव प्रस्‍तुत करने के लिए वैज्ञानिकों के साथ परियोजना की योजना बनाना और इंटरैक्‍शन आदि।
  3. वैज्ञानिकों और अन्‍य नेटवर्क परियोजना के साझीदारों के बीच पारदर्शी परामर्शी प्रक्रिया के माध्‍यम से सीएसआईआर के दिशा-निर्देशों के अनुसार परियोजना की योजना बनाने में सहायता करना।
  4. अनुसंधान परिषद की बैठक का एजेंडा तैयार करना, बैठक आयोजित करना तथा अनुसंधान परिषद की समस्‍त गतिविधियों का डेटाबेस और रेकॉर्ड रखना। सीएसआईआर-निस्‍पर की वार्षिक योजना तथा बजट तैयारियों में भागीदारी और वार्षिक रिपोर्ट देना इस विभाग की अनिवार्य गतिविधियां हैं।
  5. परियोजना दस्‍तावेज, प्रगति रिपोर्टों, निधि प्राप्ति एवं उपयोगिता रिपोर्टों और परियोजना की पूर्णता रिपोर्ट आदि की केंद्रीय भंडार (रिपॉजिटरी) के रूप में कार्य करना। पीएमई एक समयबद्ध तरीके से प्रतिबद्ध सुपुर्दगी के लिए परियोजनाओं की निगरानी और मूल्यांकन और परियोजना के अनिवार्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए धन के उपयोग की प्रगति के लिए केंद्रीय प्रभाग है।
  6. विज्ञान, अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी के छात्रों के लिए प्रशिक्षुता (इंटर्नशिप प्रोग्रैम) कार्यक्रम आयोजित करना।
  7. सभी संबद्ध राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय अनुसंधान कार्यक्रमों और अनुदान देने वाली एजेंसियों के साथ संपर्क की जानकारी का प्रसार।
विवरण देखें

ईमेल: head.pme@niscpr.res.in, pme@niscpr.res.in

2. बीडीजी तथा उद्योग (प्रकाशन स्टोर सहित) और पीपीडी

डॉ. योगेश सुमन


श्री अश्विनी ब्राह्मी, प्रभारी, पीपीडी

  • नए बाजारों का पता लगाना और नए बाजार चैनल विकसित करना ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उत्पाद पहुंच से बाहर हैं।
  • सीएसआईआर-निस्‍पर की पत्रिकाओं की पाठक संख्‍या बढ़ाने के लिए सभी राष्‍ट्रीय पुस्‍तकालयों तथा राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय सारांश अभिकरणों को नियमित रूप से पत्रिकाओं की मानार्थ प्रतियां भेजना।
  • विभिन्‍न प्रदर्शनियों, संगोष्‍ठियों तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित विषयों पर आयोजित परिचर्चाओं में सीएसआईआर-निस्‍पर के प्रकाशनों को प्रदर्शित करना।
  • विद्यार्थियों/विद्यालय के अध्‍यापकों से संपर्क करके विद्यालयों में लोकप्रिय विज्ञान की पत्रिकाओं/पुस्‍तकों का सीधा विपणन करना।
  • विभिन्‍न सरकारी विभागों/ शिक्षा विभाग इत्‍यादि से संपर्क करके सीएसआईआर-निस्‍पर के लोकप्रिय विज्ञान प्रकाशनों का सीधा विपणन करना।
  • वैज्ञानिक पत्रिकाओं, लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं और पुस्‍तकों को प्रोत्‍साहित करने के लिए आउटरीच कार्यक्रम संचालित करना।
  • लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं तथा अनुसंधान पत्रिकाओं के सभी पाठकों/ग्राहकों को ऑनलाइन पहुंच उपलब्‍ध कराना।
  • एनईएफटी/आरटीजीएस तथा अन्‍य ऑनलाइन विधियों से भुगतान प्राप्‍त करना।
  • आभासी पुस्‍तक मेला/प्रदर्शनियों/सम्‍मेलनों/विज्ञान उत्‍सवों तथा अन्‍य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों में प्रतिभागिता करना।
  • सीएसआईआर-निस्‍पर के प्रकाशनों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठनों/संस्‍थानों/विश्‍वविद्यालयों तथा वैज्ञानिक प्रकाशनों, उपस्‍करों, प्रौद्योगिकियों, प्रतिस्‍पर्धाओं, संगोष्‍ठियों, परिचर्चाओं से जुड़े उद्योगों आदि से व्‍यावसायिक विज्ञापन आमंत्रित करना।
  • अकादमिक और औद्योगिक संगठनों के साथ साझीदारी।
विवरण देखें

ईमेल: yogeshsuman@niscpr.res.in

3. अवसंरचना (इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर) के साथ सीसीटीवी और जलपान गृह

डॉ नरेश कुमार, प्रमुख


डॉ योगेश सुमन, उप प्रमुख, पूसा


श्री सी बी सिंह, उप प्रमुख, एस वी मार्ग

  • निर्माण कार्य तथा अनुरक्षण
  • बागवानी
  • सफाई व्यवस्था
  • स्वागत और शिकायत
  • अतिथि गृह
विवरण देखें

फ़ोन: 25840612, EPABX1/258, 9818043476

ईमेल: nareshkr@niscpr.res.in

4. एसीएसआईआर डॉ विपन कुमार, प्रमुख
  • वैज्ञानिक एवं नवाचार अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर) एक अनुसंधान अकादमी है जो राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के लिए भारतीय संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित की गई है।
  • वैज्ञानिक एवं नवाचार अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर) ने नवाचारी तथा अभिनव पाठ्यक्रमों, शिक्षाशास्त्र और मूल्यांकन के संयोजन द्वारा भविष्य की सर्वोत्तम की विज्ञान और प्रौद्योगिकी के कुछ मार्गदर्शक तैयार करने और प्रशिक्षित करने का अधिदेश (मेनडेट) अपनाया है।
  • सीएसआईआर-निस्केयर और सीएसआईआर-निस्टैड्स के विलय के परिणामस्वरूप एक एकीकृत संस्थान की स्थापना, एक नीतिनिर्धारक प्रबुद्ध मंडल (पौलिसी थिक टैंक), सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-निस्पर) ने वैज्ञानिक एवं नवाचार अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर) की गतिविधियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां पैदा की हैं और इसकी गतिविधियों के विकास और प्रोत्साहित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।
  • वर्तमान में सीएसआईआर-निस्पर में निम्न कार्यक्रम संचालित हैः

    • विज्ञान संचार में एमएससी कार्यक्रम
    • विज्ञान नीति संचार में पीएचडी कार्यक्रम
विवरण देखें

फ़ोन: 25843178, 9968758810

ईमेल: vipin@niscpr.res.in

5. जिज्ञासा, प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास (एचआरडी) + के ए एम प

श्री सी बी सिंह, प्रमुख


डॉ कनिका मलिक , उप प्रमुख,

  • विज्ञान की लोक समझ के लिए आउटरीच कार्यक्रम
  • जिज्ञासा पहल के द्वारा वैज्ञानिक चेतना का विकास
  • प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ मानव संसाधन विकास
विवरण देखें

ईमेल: cbsingh@niscpr.res.in

ईमेल: km@niscpr.res.in

6. आर एच एम डी डॉ शुभा रस्तोगी
  • सीएसआईआर-निस्पर के रॉ मैटेरियल्स हर्बेरियम और संग्रहालय, दिल्ली (आरएचएमडी) में भारत के पौधों, जानवरों और खनिज मूल के विभिन्न आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण प्राकृतिक पदार्थो को एक ही स्थान पर रखा गया है।
  • इसमें लगभग 8000 हर्बेरियम नमूने और महत्वपूर्ण औषधीय पौधों, जानवरों और खनिजों के 3000 नमूने हैं।
  • आरएचएमडी ‘द वेल्थ ऑफ इंडिया-रॉ मैटेरियल्स’ श्रृंखला के 25 खंडों द्वारा समर्थित है, जो एक विश्वकोश प्रकाशन है जिसमें देश के पौधों, जानवरों और खनिज संसाधनों और उनसे प्राप्त आर्थिक उत्पादों पर मोनोग्राफिक लेख शामिल हैं।
  • आरएचएमडी एक महत्वपूर्ण सुविधा है जिसने सीएसआईआर-निस्पर में आने वाले सभी लोगों व वैज्ञानिक-छात्र कनेक्ट कार्यक्रम, "जिज्ञासा" के छात्रों से अच्छी प्रतिक्रिया और प्रतिक्रिया प्राप्त की है।
  • प्राकृतिक संसाधनों और औषधीय पौधों में रुचि रखने वाले छात्र और शोधकर्ता भी अक्सर यहां आते हैं।
विवरण देखें

फ़ोन: 011-25846001, EPABX-263, 9415414359;

ईमेल: srastogi@niscpr.res.in, rhmd@niscpr.res.in

7. राष्ट्रीय विज्ञान पुस्तकालय एवं आईएसएसएन (ISSN) केंद्र श्री संजय बुर्डे, प्रमुख
  • इंटरनेशनल स्टैंडर्ड सीरियल नम्बर (आईएसएसएन)
  • बिबिलियोमेट्रिक एवं साइंटोमेट्रिक सर्विस

    • साइटेशन एनालिसिस
    • नॉन-साइंस (non-Sci) जर्नल्स के इम्पैक्ट फैक्टर
    • संस्थान/परियोजना विश्लेषण
  • नेशनल यूनियन कैटालॉग ऑफ साइंटिफिक सीरियल्स इन इंडिया (NUCSSI)
  • ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटालॉग (ओपैक)
  • सदस्यता
  • अंतर पुस्तकालय श्रृण (इंटर लाइब्रेरी लोन)
  • लिटरेचर सर्च
  • रेफरेंस सर्विस
  • फोटोकॉपीइंग सर्विस
  • वॉक-इन यूजर सर्विस
  • पुस्तकालय प्रशिक्षण
विवरण देखें

फ़ोन: +91 11 26517565

ईमेल: sanjayburde@niscpr.res.in

8. निदेशक सचिवालय तथा अनुसंधान प्रकोष्‍ठ डॉ योगेश सुमन, प्रमुख
  • निदेशक कार्यालय की गतिविधियों का समन्‍वय करना
  • अनुसंधान से जुड़े मामलों पर निदेशक कार्यालय तथा सीएसआईआर के बीच इंटरफेस के रूप कार्य करना
  • निदेशक कार्यालय तथा संस्‍थान के संकाय के बीच इंटरफेस के रूप कार्य करना
विवरण देखें

फ़ोन: 25840612, EPABX1/258, 9818043476

ईमेल: yogeshsuman@niscpr.res.in