राष्ट्रीय विज्ञान पुस्तकालय (एनएसएल)
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने जून 1963 में राष्ट्रीय विज्ञान पुस्तकालय (एनएसएल)स्थापितकरनेका निर्णय लिया था,तद्नुसार राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला (एनपीएल) भवन, नई दिल्ली में इसकी शुरूआत की गई। कुछ वर्षों बाद यह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के क्लब भवन में स्थानांतरित कर दिया गया औरवहॉं से वर्ष 1983 में इसे वर्तमान भवन में स्थानांतरित कर दिया गया।राष्ट्रीय विज्ञान पुस्तकालय (एनएसएल) भवन का भूखंड क्षेत्र लगभग 3.5 एकड़ है जिसमें चार मंजिला केंद्रीय रूप से वातानुकूलित भवन का निर्माण एनएसएल तथा इसके कोरोलरी कार्यों, उत्पादों और सेवाओं के लिए किया गया था। वर्तमान में,एनएसएल के कार्यों को संपन्न करने, प्रयोक्ताओं को सेवाएं देने,प्रयोक्ताओं को अच्छा वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध करानेहेतुसत्संग विहार मार्ग, नई दिल्ली-110 067 स्थित भवन के कुल निर्मित क्षेत्र के आधे हिस्से पर एनएसएल का कब्जा है।
एनएसएल में 2,51,000 से अधिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीके मुद्रितदस्तावेज का संग्रह है जिनमें मोनोग्राफ,पत्रिकाओं के सजिल्द खंड, प्रतिवेदन, थीसिस/डिजर्टेशन, स्टैंडर्ड्स तथा पेटेन्स इत्यादि शामिल हैं। एनएसएल कीअभिग्रहण नीति का उद्देश्य उच्च स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संदर्भ स्रोतों,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रकाशनों,विदेशी भाषा के शब्दकोशों, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान,सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी,कंप्यूटर विज्ञान,सम्मेलन की कार्यवाहियों,तकनीकी रिपोर्टोंऔर देश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समुदाय से सम्बद्ध अन्य स्रोतोंपर जोर देते हुए संसाधनों का निर्माण करना है।
<br> <a href="https://niscpr.res.in/includes/images/rajbhasha/ListofHindiBooks.pdf">पुस्तकालय मे उपलब्ध हिंदी पुस्तकें</a> </br> <br>अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें - <a href="http://nsl.niscpr.res.in/" target="_blank">राष्ट्रीय विज्ञान पुस्तकालय (एनएसएल)</a></br>