आईएसओ प्रमाणित डीआईआरएस डेटा केंद्र
सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली आधुनिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए समाज की सेवा करने वाले सीएसआईआर के प्रमुख संस्थानों में से एक है। सीएसआईआर-निस्पर अपनी स्थापना के बाद से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्रभावी तरीके से सेवा प्रदान करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के लाभों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दे रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान बन सके और ज्ञान का नेटवर्किंग, प्राकृतिक संसाधनों पर डेटाबेस, विज्ञान संचार, विज्ञान लोकप्रियकरण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रबंधन प्रणाली सेवाओं के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त की जा सके ।