दृश्य-श्रव्य एवं मल्टीमीडिया (एवीएम)
इस इकाई का अधिदेश वैज्ञानिक विषयों/संस्थानों पर द़श्य-श्रव्य सामग्री तैयार करना तथा मिलान करना एवं इसे बड़े स्तर पर जनता के लिए सुलभ बनाना और जन सामान्य, अनुसंधानकर्ताओं, छात्रों, विशेषज्ञों और यहां तक कि संस्थाओं के साथ बातचीत भी करना है।
सीएसआईआर की प्रयोगशलाओं तथा देश के अन्य विज्ञान विभागों द़वारा तैयार किए गए सभी विज्ञान आधारित कार्यक्रमों को अपलोड कराने और इन कार्यक्रमों को उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराने हेतु मंच।
विगत वर्षो में सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं, विशेष रूप से, सीएसआईआर-एनपीएल, नई दिल्ली, सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर, सीएसआईआर-एनआईओ, गोवा और सीएसआईआर-आईआईसीटी हैदाराबाद इत्यादि पर अनेक वृत्तचित्र फिल्मों (डॉक्यूमेंटरी फिल्म्स) का निर्माण किया जा चुका है।
वैज्ञानिकों को जनता से जोड़ने के लिए जहां एक आम नागरिक स्पष्टीकरण और व्याख्या के लिए वैज्ञानिकों के साथ बातचीत कर सकेगा।