सीएसआईआर-निस्पर सिटिजन चार्टर

सीएसआईआर-निस्पर का प्रदत्त अधिकार (चार्टर) संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले विभिन्न सूचना उत्पादों तथा सेवाओं के द्वारा वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी सूचनाओं का प्रचार-प्रसार है। चार्टर आवश्यक रूप से नागरिकों की लोकसेवाओं का अधिकार, निष्पादित मानकों का व्यापक प्रचार, सेवा-गुणवत्ता, सूचना प्राप्ति, शिकायतों का सरलीकरण व समयबद्ध समाधान तथा निष्पादन की स्वतन्त्र जांच प्रदान करता है।

संस्थान जिन व्यवसायिक गतिविधियों में संलिप्त है, उनमें वैज्ञानिक समुदाय की आवश्यकता पूर्ति हेतु अन्तरराष्ट्रीय स्तर की 18 प्राथमिक तथा 2 द्वितीयक वैज्ञानिक अनुसंधान पत्रिकाएं प्राकृतिक अपरिष्कृत पदार्थ संसाधनों पर अंग्रेजी में वैल्थ ऑफ इंडिया एवं हिन्दी में भारत की सम्पदा वैज्ञानिक सूचनाओं की आवश्यकता की पूर्ति के लिए अंग्रेजी, हिन्दी और उर्दू में तीन लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाएं सीएसआईआर एवं उसके उपक्रमों से संबंधित समाचार एवं महत्वपूर्ण योगदानों की जानकारी देने के लिए सीएसआई(आर न्यूज तथा सीएसआईआर समाचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर लोकप्रिय विज्ञान पुस्तकों की श्रृंखला के अतिरिक्त मोनोग्राफ एवं लोकप्रिय विज्ञान की पुस्तकें आदि सम्मिलित हैं।

इसके अतिरिक्त, सीएसआईआर-निस्पर औषधीय और सगंध पादप, सूचना सेवा (मेपिस) कण्टैंट्स, एब्ट्रैक्ट्स और फोटोकॉपी सेवा (कैप्स) साहित्यिक खोज सेवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुवाद सेवा बिबलियोमैट्रिक सेवा सम्पादन, डिजाइनिंग, प्रोडक्शन तथा वैज्ञानिक प्रकाशनों का उत्पादन तथा मुद्रण आदि जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता है।

सीएसआईआर-निस्पर इंडियन सांइस एब्स्ट्रैक्ट्स (आईएसए) नेशनल यूनियन कैटालॉग ऑफ साइंटिफिक सीरियल्स इन इंडिया (नुक्सी), मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट्स एब्सट्रैक्ट्स (मापा) तथा प्राकृतिक अपरिष्कृत पदार्थ संसाधनों पर भी विशिष्ट डेटाबेसों का विकास एवं अनुरक्षण कर रहा है।

संस्थान मानव संसाधन विकास के उद्देश्य से पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, प्रलेखन, विज्ञान संचार तथा हर्बेरियम तकनीकों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करता है।

वचनबद्धता

संस्थान की वचनबद्धता में निम्नलिखित बातें शामिल हैं:

  • समाज के विभिन्न वर्गों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सूचना का प्रचार-प्रसार।
  • संपादन, मुद्रण या प्रकाशन के लिए भेजे गए प्रलेखों की गोपनीयता को बनाये रखने की शपथ।
  • वैज्ञानिकों, उद्यमियों, छात्रों व जनमानस से पुनरीक्षण प्रक्रिया के लिए परामर्श एवं उपयोगकर्ताओं के लिये सूचना विज्ञान उत्पादों को उन्नत सेवाओं व उत्तम गुणवत्ता के रूप में तुरन्त लाभ उपलब्ध कराना।
  • संस्थान में उपयोगकर्ताओं के लाभार्थ निरन्तर नवीन परिवर्ती प्रणालियों को अपनाकर प्रचलित सूचना साधनों में उनका उपयोग करना।
  • संस्थान द्वारा सूचना उपयोगकर्ताओं के लिए वैज्ञानिक सूचनाओं का प्रकाशन ऑनलाइन करके मुद्रण तथा सूचना उपलब्धता के बीच के समयान्तराल को कम करना।
  • अनुसंधानकर्ताओं, उद्यमियों, छात्रों व अन्य सूचना लाभार्थियों की सूचना आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संस्थान के वैज्ञानिक सूचना उत्पादों को समय पर उपलब्ध कराना।
  • पुस्तकालय तथा यूचना विज्ञान, लेखन, विज्ञान संचार तथा हर्बेरियम तकनीकों में मानव संसाधनों का विकास करना।
  • वैज्ञानिक विकास के लाभों का उपयोग वैज्ञानिक सूचना के संचार द्वारा देश के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए करना।

महत्वता

सत्यनिष्ठा, शिष्टाचार पारदर्शिता, तत्परता तथा मानवीय मूल्यों के सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है।

अनुलग्नक-।

संस्थान द्वारा प्रदत्त सेवाएं

क्र.सं. सेवाएं समय अनुसूची
अनुसंधान सेवाएं
1 सामान्य डाक या ईमेल से प्राप्त शोधपत्र की पावती 5 दिनों के अन्दर
2 लेखक को शोधपत्र की वापसी, यदि अनुसंधान पत्रिका के निर्धारित विषय क्षेत्र के अन्तर्गत शोधपत्र नहीं आता है 15 दिनों के अन्दर
3 समीक्षक की टिप्पणी प्राप्त होने के पश्चात, यदि आवश्यकता हुई तो, शोधपत्र पुनरीक्षण के लिए लेखक को भेजना 10 दिनों के अन्दर
4 पुनरीक्षित शोधपत्र की लेखक से संभावित वापसी अन्यथा पुनरीक्षण शोधपत्र नये शोधपत्र रूप में माना जायेगा। अधिकतम 6 महीने की अवधि के अन्दर

सीएसआईआर-निस्पर का उद्देश्य किसी अप्रत्याशित परिस्थितियों के अतिरिक्त उपरोक्त सेवाओं को समय अनुसूची के अनुसार उपलब्ध कराना हे।

सीएसआईआर-निस्पर डाक द्वारा भेजी गई सामग्री, चाहे कोई भी कारण हो, की प्राप्ति न होने के लिए उत्तरदायी नहीं है।