अवसंरचना (इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर)

अवसंरचना (इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर) विभाग दोनों परिसरों की सम्पूर्ण अवसंरचना का रख-रखाव करने को अपनी भूमिका का निर्वाह करती है जिसमें विद्यमान सुविधाओं के अतिरिक्त सुरक्षा, आर्थिकी तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए संस्थान के भवनों के लघु अवधि मध्य अवधि तथा दीर्घ अवधि के अनुरक्षण इत्यदि कार्यो के लिए योजना, निष्पादन तथा प्रवधन सम्मिलित है।

दोंनो परिसरों के भवनों के रख-रखाव को प्रबन्धित करने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।

विभाग विभिन्न एजेन्सियों को उनके द्वारा प्रस्त सेवाओं यथा विद्युत, जल, मल निस्तारण सम्पत्ति कर इत्यादि के साथ भी सहयोग करता है।

विभाग प्रबन्धन तथा आबंटन इत्यादि के लिए अतिथि गृह का रख-रखाव भी करता है।