समावेशी स्वास्थ्य प्रभाग से संबंधित अध्ययन

समावेशी स्वास्थ्य पूरी मानवता के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण/स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार पर केन्द्रित परिकल्पना है जो प्रभावी, समान, संधारणीय और सस्ता हो। यह प्रभाग नीति परिप्रेक्ष्य के उस अध्ययन पर फोकस करता है जिसका उद्देश्य:

  • भारत सरकार (GOI) के राष्ट्रीय स्वास्थ्य से जुड़े उद्देश्यों और संधारणीय विकास से संबंधित लक्ष्यों के अनुरूप (व्यक्तिगत/सामुदायिक/जन स्वास्थ्य) स्वास्थ्य के क्षेत्र में बराबरी लाने में सहयोग करने वाले प्रणाली को समझना और उनका विश्लेषण करना है ।
  • स्वास्थ्य से जुड़े (प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष) निर्धारकों, संगठनों (सरकारी/प्राइवेट), विनियामक संरचना, नीति परिवेश, और संसाधनों (अवसंरचना, श्रमशक्ति, वित्त) को समझने वाले कारकों को समझना जो स्वास्थ्य प्रणाली के अंदर और बाहर मौजूद हैं (जैसे, शिक्षा, मूल्य-नीति निर्धारण, टैक्स प्रणाली, आदि), ये कारक स्वास्थ्य प्रणाली को बेहतर बनाने के कार्य से जुड़े हैं।

इस प्रभाग का उद्देश्य इस क्षेत्र में युवा शोधकर्ताओं को बढ़ावा देना और शोध समुदाय और अलग-अलग हितधारकों तक अलग-अलग तरीकों जैसे- विचार-विमर्श, हितधारकों के साथ विशेषज्ञ समीक्षा बैठक, व्याख्यानमाला, नीति संवाद, कार्यशाला, जागरूकता कार्यक्रम, और समुदाय सम्पर्क कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचाना है और दूसरे संबंधित विभागों और मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करना है।