व्यवसाय विकास समूह और उद्योग
सीएसआईआर- राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-निस्पर), देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रकाशन और नीति अनुसंधान का प्रमुख संस्थान है, इसमें संस्थान के विविध सूचना उत्पादों की पहुंच को बढ़ावा देने और ग्राहक आधार बढ़ाने के लिए एक सक्रिय व्यवसाय विकास समूह है। विविध प्रकाशनों के संपादकीय कार्मिक आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से विभाग के प्रयासों के पूरा करते हैं। वर्तमान में, बिजनेस विकास समूह तथा उद्योग विभाग ने बिजनेस को बढ़ावा देने और निस्पर के प्रकाशनों के लिए लोक जाकरूकता के संबंध में निम्नलिखित कार्ययोजनाएं अपनाई हैं (मौलिक और द्वितीय श्रेणी की पत्रिका, लोकप्रिय विज्ञान तथा विद्वतापूर्ण पुस्तकें एवं लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाएं)