आउटरीच, जिज्ञासा, प्रशिक्षण तथा मानव संसाधन विकास
आउटरीच, जिज्ञासा तथा मानव संसाधन विकास एक नवीन संस्थापित विभाग है जो पूर्व निस्केयर तथा निस्टैड्स के विलय के पश्चात् विभिन्न हितधारकों यथा स्थानीय समुदाय, विद्यार्थियों, शिक्षा संस्थान तथा शिक्षाविदों के साथ संवाद को प्रोत्साहित कर विज्ञान तथा समाज के अन्तराल को दूर करने का कार्य करता है। यह विभाग संगोष्ठी, प्रकाशनों, विज्ञान साहित्य फिल्म महोत्सव, भारतीय विज्ञान संचार कांग्रेस राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, योग दिवस आयोजन, विज्ञान से समाज की सहलग्नता कार्यक्रम इत्यादि के द्वारा विज्ञान आउटरीच करता है। विद्यार्थियों तक अपनी पहुंच बनाने तथा उनके मध्य वैज्ञानिक चेतना विकसित करने तथा वैज्ञानिक-विद्यार्थी संवाद हेतु भारत सरकार के एक कदम ‘जिज्ञासा’ को अंगीकृत किया गया है। विभाग ने समय-समय पर विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित करके इस प्रारम्भ को सफलता पूर्वक कार्यान्वित किया है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को आमंत्रित करना तथा वैज्ञानिकों तथा प्रौद्योगिकीविदों को साथ सक्रिय संवाद के द्वारा उन्हें उपलब्धियों, गतिविधियों तथा सजीव चित्रण प्रदर्शित करना सम्मिलित है। प्रदर्शनी के एक भाग के रूप में औषधीय पौधों का निदर्शन किया जाता है और विद्यार्थियों को इन पौधों को करने का अवसर दिया जाता है। विभाग आउटरीच कार्यक्रमों के लिए भारत अन्तरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IJSF) मंच का उपयोग भी करती है।
विभाग अनिवार्य सुविधाओं तथा जनशक्ति से सुसज्जित है ताकि विज्ञान संचारकों, आरएण्डडी कार्मिकों तथा पुस्तकालय तथा सूचना विज्ञान व्यावसामियों को वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित तथा तैयार कर सके। मानव संसाधन विकास कार्यक्रम। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन सीएसआईआर के समेकित कौशल विकास प्रारम्भ के अन्तर्गत संचालित किए जाते हैं। लघु अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पिछले उसे भी अधिक दशकों से संचालित किया जा रहा है।
विभाग विज्ञान संचार, सोशल मीडिया संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना प्रबन्धन, पुस्तकालय स्वचलन इत्यादि के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय तथा अन्तराष्ट्रीय प्रतिभागियों के लिए कार्यक्रम संचालित करता है। ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर यथा ऑपरेटिंग सिस्टम लाइनम्स, इन्टेटेड लाइब्रेरी मैनेजमैंट सॉफ्टवेयर कोहा, इंस्टीट्यूशनल रिपोजियटरी क्रियेशन सॉफ्टवेयर डीस्पेस ओपन जर्नल सिस्टम्स (OJS) सॉफ्टवेयर, कन्टेन्ट मेनेजमेंट सॉफ्टवेयर जूमला की व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विभाग के विशेष रूप से निर्मित प्रशिक्षण कार्यक्रम पुस्तकालय तथा सूचना विज्ञान व्यावसायियों के मध्य काफी लोकप्रिय है क्योंकि इसमें विभिन्न सॉफ्टवेयरों पर व्यावहारिक ज्ञान देने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दी गयी जानकारियों को अपने स्वयं के संस्थानों में स्वतन्त्र रूप से सॉफ्टवेयर के क्रियान्वयन में सहायता करता है।
इस विभाग को एक विशेष कार्य विभिन्न विषयों यथा विज्ञान संचार, सोशल मीडिया संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना प्रबन्धन, पुस्तकालय ऑटोमेशन, संस्थागत संग्रहण कक्ष, ओपन जर्नल सिस्टम के द्वारा जर्नल पल्लिशिंग पर ऑनसाइट प्रशिक्षण, कार्यक्रमों का आयोजन है। (विभिन्न संस्थानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप)