वैज्ञानिक एवं नवाचार अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर)
समन्वयकः डॉ. विपन कुमार, ईमेलः coordinator.niscpr@acsir.res.in
प्रभारी पीएचडी नीति कार्यक्रमः डॉ. शिव नारायण, ईमेलः coordinator1.niscpr@acsir.res.in
प्रभारी पीएचडी संचारः डॉ. अविनाश क्षितिज, ईमेलः coordinator2.niscpr@acsir.res.in
अकादमिक सचिवालयः डॉ. अविनाश प्रसाद क्षितिज, डॉ. शिव नारायण निषाद, सुश्री कीर्ति बंसल,
- वैज्ञानिक एवं नवाचार अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर) एक अनुसंधान अकादमी है जो राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के लिए भारतीय संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित की गई है।
- वैज्ञानिक एवं नवाचार अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर) ने नवाचारी तथा अभिनव पाठ्यक्रमों, शिक्षाशास्त्र और मूल्यांकन के संयोजन द्वारा भविष्य की सर्वोत्तम की विज्ञान और प्रौद्योगिकी के कुछ मार्गदर्शक तैयार करने और प्रशिक्षित करने का अधिदेश (मेनडेट) अपनाया है।
- सीएसआईआर-निस्केयर और सीएसआईआर-निस्टैड्स के विलय के परिणामस्वरूप एक एकीकृत संस्थान की स्थापना, एक नीतिनिर्धारक प्रबुद्ध मंडल (पौलिसी थिक टैंक), सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-निस्पर) ने वैज्ञानिक एवं नवाचार अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर) की गतिविधियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां पैदा की हैं और इसकी गतिविधियों के विकास और प्रोत्साहित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।
-
वर्तमान में सीएसआईआर-निस्पर में निम्न कार्यक्रम संचालित हैः
- विज्ञान संचार में एमएससी कार्यक्रम
- विज्ञान नीति संचार में पीएचडी कार्यक्रम