|
NISCAIR ONLINE PERIODICALS REPOSITORY (NOPR) >
NISCAIR PUBLICATIONS >
Popular Science Magazines >
विज्ञान प्रगति (Vigyan Pragati) >
VP Vol.60 [2011] >
VP Vol.60(03) [March 2011] >
| Title: | 98वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस वैज्ञानिकों का अभूतपूर्व समागम |
| Authors: | शर्मा, दिनेश चन्द्र |
| Issue Date: | Mar-2011 |
| Publisher: | निस्केयर- सी एस आई आर, भारत |
| Abstract: | भारतीय विश्वविद्यालयों में उत्कृष्ट वैज्ञानिक शोध एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा
देश भर के वैज्ञानिकों के लिये प्रेरणा स्रोत 'भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 98वां' अधिवेशन एसआरएम विश्वविद्यालय, चेन्नई (तमिलनाडु) में विगत 3-7 जनवरी, 2011 को सम्पन्न हुआ। देश भर में विज्ञान को बढ़ावा देने, प्रति वर्ष किसी उपयुक्त स्थान पर वार्षिक अधिवेशन आयोजित करने, कार्यवाही व जर्नल प्रकाशित करने तथा विज्ञान का लोकप्रियकरण करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला यह अनूठा आयोजन अब अपने शताब्दी वर्ष के समीप पहुंच रहा है, इसलिए देश को इससे बड़ी आशायें हैं। इन आशाओं पर खरा उतरने की उमंग इस अधिवेशन में स्पष्ट देखी जा सकती थी। उल्लेखनीय है कि भारत में प्रथम भारतीय विज्ञान कांग्रेस 15 से 17 जनवरी 1914 को एशियाटिक सोसायटी, कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रांगण में सम्पन्न हुई थी। अब यह शानदार आयोजन प्रति वर्ष 3 से 7 जनवरी को 'भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसियेशन, कोलकाता की ओर से सम्पन्न होता है। इस वर्ष इस आयोजन का मुख्य विषय 'भारतीय विश्वविद्यालयों में उत्कृष्ट वैज्ञानिक
शोध एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा' था। |
| Page(s): | 5 |
| CC License: | सी सी एट्रीब्यूशन- नॉनकर्मेशियल- नो-डेरिवेटिव वर्क्स 2.5 इण्डिया |
| ISSN: | 0042-6075 |
| Source: | VP Vol.60(03) [March 2011]
|
|