|
NISCAIR ONLINE PERIODICALS REPOSITORY (NOPR) >
NISCAIR PUBLICATIONS >
Popular Science Magazines >
विज्ञान प्रगति (Vigyan Pragati) >
VP Vol.59 [2010] >
VP Vol.59(09) [September 2010] >
| Title: | नवीन जानकारी |
| Authors: | मिश्र, अरविन्द; शुक्ला, आई सी |
| Issue Date: | Sep-2010 |
| Publisher: | निस्केयर- सी एस आई आर, भारत |
| Abstract: | अब वयस्क कोशिकाओं
से भी स्टेम सेल!
लगता है स्टेम
सेल अनुसंधान ने अब अपनी मंजिल
पा ली है। अब भ्रूण कोशिकाओं
के बजाय परिपक्व कोशिकाओं
से ही जादुई 'बीज-कोशिकायें
यानि स्टेम सेल तैयार करने
की प्रविधि आविष्कृत हो चुकी
है जिससे मनुष्य की रोग विगलित,
टूटी-फूटी
कोशिकाओं,
ऊतकों की मरम्मत
अब आसान है और मानव भ्रूण के
नष्ट करने की नैतिक आशंकायें
भी अब इस नयी तकनीक की ईजाद से
निर्मूल हो चुकी हैं। इस नई
तकनीक का नाम है -
उत्प्रेरित
बहुउद्देश्यीय क्षम जादुई-बीज
कोष प्रविधि अर्थात् Induced
Pluripotent stem cells (iPScs Technique)
जिसमें शरीर
की परिपक्व कोशिकाओं जैसे
त्वचा की कोशिकाओं को ही
बीज-कोशाओं
(स्टेम
सेल्स)
में बदल दिया
जाता है। इस नई तकनीक से विकसित
'स्टेम
सेल मनुष्य की किन्हीं भी 220
कोशा प्रकारों
में तब्दील होने की क्षमता
रखती हैं। वैज्ञानिक यह समझने
की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर
'जैव
घड़ी की वह कौनसी प्रक़्रिया
है जिससे मनुष्य की परिपक्व
कोशिकायें भी अपनी भ्रूणावस्था
की ओर लौट चलती हैं और फिर किसी
भी दूसरी कोशा स्वरूप/ऊतक
प्रकार में तब्दील होने की
क्षमता (Pluripotency)
से लबरेज हो
उठती हैं। |
| Page(s): | 41 |
| CC License: | सी सी एट्रीब्यूशन- नॉनकर्मेशियल- नो-डेरिवेटिव वर्क्स 2.5 इण्डिया |
| ISSN: | 0042-6075 |
| Source: | VP Vol.59(09) [September 2010]
|
|