|
NISCAIR ONLINE PERIODICALS REPOSITORY (NOPR) >
NISCAIR PUBLICATIONS >
Popular Science Magazines >
विज्ञान प्रगति (Vigyan Pragati) >
VP Vol.59 [2010] >
VP Vol.59(09) [September 2010] >
| Title: | विज्ञान समाचार |
| Authors: | कोहली, दीपक |
| Issue Date: | Sep-2010 |
| Publisher: | निस्केयर- सी एस आई आर, भारत |
| Abstract: | बिना ऑक्सीजन के जिंदा रहते हैं ये जीव
ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, लेकिन पहली बार पता चला है कि इस धरती पर ऐसे भी जीव हैं जो ऑक्सीजन के बिना जिंदा हैं। जी हां, वैज्ञानिकों ने पहली बार ऐसे जीवों की खोज का दावा किया है जो ऑक्सीजन के बिना जिंदा रहते हैं। भूमध्यसागर में दस हजार फुट की गहराई में पाए गए इन जीवों की लम्बाई एक मिलीमीटर से भी कम है और देखने में ये जेलीफिश की तरह लगते हैं। हालांकि वैज्ञानिक इससे पहले कई ऐसे जीवों की खोज कर चुके हैं जो बिना ऑक्सीजन के जिंदा रहते हैं। लेकिन वे सभी एक कोशिकीय थे। बिना ऑक्सीजन के जिंदा रहने वाले किसी बहुकोशिकीय जीव के बारे में पहली बार पता चला है। इन जीवों को इटली के वैज्ञानिकों की एक टीम ने खोजा है और इन्हें 'लोरिसीफेरांस' नाम दिया गया है। इनकी खोज को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार इन जीवों के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि गहरे समुद्र में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ने से पहले कैसे जीवों का अस्तित्व रहा होगा। इस वैज्ञानिक टीम के प्रमुख शोधकर्त्ता 'रोबर्टो डोनोबोरो' ने बताया कि भूमध्यसागर में काफी गहराई पर जाने पर ऑक्सीजन नहीं पायी जाती है। इसलिए टीम को उम्मीद थी ऐसे वातावरण में सिर्फ बैक्टीरिया और वायरस ही मिलेंगे। लेकिन जब खोज के दौरान इनके अलावा दूसरे जीवित जीव भी मिले तो टीम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन जीवों की जांच की गई तो कोशिकाओं में माइटोकांड्रिया नहीं मिला। |
| Page(s): | 29-31 |
| CC License: | सी सी एट्रीब्यूशन- नॉनकर्मेशियल- नो-डेरिवेटिव वर्क्स 2.5 इण्डिया |
| ISSN: | 0042-6075 |
| Source: | VP Vol.59(09) [September 2010]
|
|